भोरे: भोरे में युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या पर SP की अनोखी पहल, ठोस रणनीति के लिए मांगे सुझाव
भोरे में युवाओं ने सुखे नशे के बढ़ते लत पर लगाम लगाने हेतु एसपी अवधेश दीक्षित ने अनोखी पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार की संध्या करीब 4 बजे एसपी अवधेश दीक्षित ने भोरे थाना परिसर में स्थानीय प्रबुद्ध लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कर इसपर ठोस रणनीति तैयार करने हेतु सुझाव मांगा। साथ ही इसे जड़ से समाप्त करने के लिए उनसे सहयोग की अपील भी की।