भोरे: गोसैसिया गोलीकांड का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, 1 पिस्टल, 3 कारतूस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के गोसैसिया गांव में बीते 16 अगस्त की रात धोबहा पुल के पास अज्ञात अपराधी द्वारा लाल बहादुर यादव को गोली मारकर जख्मी किए जाने के मामले पुलिस को 24 घंटे के भीतर सफलता मिल गई। पुलिस ने कांड दर्ज करने के बाद अनुसंधान प्रारंभ कर दी थी। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस को यह सफलता हासिल हुई।