भोरे: भोरे विधानसभा क्षेत्र के मैनीडीह गांव में घर में आग लगने की सूचना पर मदद करने पहुंची प्रीति किन्नर, दुख जताया
भोरे विधानसभा क्षेत्र के मैनीडीह गांव में सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। इस भीषण आगलगी में घर में रखा समान आटा चक्की आदी समान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में एक गाय के जलने की सूचना है। सोमवार की दोपहर एक बजे इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही भोरे विधानसभा क्षेत्र 103 से भावी विधायक प्रत्याशी प्रीति किन्नर मदद करने परिवार के घर पहुंची।