नौगढ़: मजगाई रेंज के बरबसपुर के प्लांटेशन में लगी आग से सैकड़ों पौधे जलकर हुए राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
प्रचंड गर्मी प्रारंभ होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है सोमवार की शाम 5:00 बजे मजगाई रेंज के बरबसपुर के प्लांटेशन में अचानक आग लग जाने से सैकड़ो पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीण हरी धनिया को लेकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आज में विकराल रूप ले लिया और सैकड़ो पौधे जलकर राख हो गए। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।