पोड़ैयाहाट: गोड्डा से दिल्ली, गुडगांव होकर दौराई जाने वाली रेलगाड़ी का मार्ग 12 अगस्त से 4 अक्टूबर तक बदला गया
गोड्डा से दिल्ली ,गुडगांव होकर दौराई जाने वाली रेलगाड़ी के रूट में 12 अगस्त से 4 अक्टूबर तक परिवर्तन किया गया है। मालदा डिवीजन के पीआरडी डिपार्मेंट से मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार को गोड्डा से दौराई के लिए रवाना होती है। गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा दौराई एक्सप्रेस रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के बदले रेवाड़ी -अलवर- जयपुर -फुलेरा होकर चलेगी।