देवसर: ओड़गड़ी विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता सहायिका को पद से हटाने का निर्देश दिया
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के भ्रमण के दौरान ओड़गड़ी विद्यालय में संचालित आगनवाड़ी केन्द्र बंद मिला। तथा उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि आगनवाड़ी केन्द्र समय पर कभी भी नही खुलता है जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुयें संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दियें कि आगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका को पद से पथृक करने की कार्यवाही करें।