ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में अनंत चतुर्दशी के दिन झांकियों पर भंडारे एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
ग्यारसपुर में जगह-जगह पर विराजमान गणेश जी की झांकियां पर समितियां के सदस्यों के द्वारा हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ में छोटी-छोटी कन्याओं को कन्या भोज कराया गया । अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी महाराज विसर्जन के लिए निकलते हैं । विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भक्त डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गणेश जी महाराज को विदा करते हैं ।