खारा और करवाड़ा ने जीती एथलेटिक्स चैंपियनशिप : जालोर। सरदारगढ़ खेड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। 19 वर्ष वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारा (सांचौर) और 17 वर्ष वर्ग में राउमावि करवाड़ा बी. ढाणी ने चैंपियनशिप जीती।
19 वर्ष वर्ग में निरमा सियाग और 17 वर्ष वर्ग में भावना करवाड़ा श्रेष्ठ एथलीट रहीं। समापन समारोह में एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत मुख्य अतिथि तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल गोदारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विजेता टीमों को ट्रॉफी और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Jalor, Jalor | Oct 12, 2026