करछना: नैनी सब्जी मंडी के समीप झाड़ियां में अज्ञात कारणों से आग लगने से मचा हरदम।
नैनी क्षेत्र के नैनी सब्जी मंडी के समीप रविवार दोपहर के वक्त अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपेट उठता देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानी लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आरके पांडे ने बताया कि नैनी सब्जी मंडी के समीप झाड़ियों में आगी थी। मौके पर पहुंची टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।