लखीसराय: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर आयोजित
लखीसराय। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं एएनएम द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क जांच शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मंगलवार की दोपहर 1:32 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान सामान्य रोग की जांच एवं उपचार शामिल रहे।