नाथनगर: नरगाकोठी के विद्यालय में नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में मंगलवार को करीब चार बजे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग ,सेवा स्थायित्व वर्ग एवं कार्यरत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का प्रारंभ सेंट्रल विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति ने संयुक्त रूप से दीप पंडित कर किया।