बिधनू में जुए की फड़ पर पुलिस का शिकंजा, 7 जुआरी गिरफ्तार
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच और बिधनू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को कई दिनों से इलाके में अलग-अलग ठिकानों पर जुए की फड़ सजने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआरियों के अड्डे पर शिकंजा कस दिया।
अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जुए के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
.
#Kanpur #Bidhnu #KanpurNews #CrimeNews #KanpurPolice