कानपुर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाई KTM Duke!
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। पांडु नगर इलाके में दिनदहाड़े दो अज्ञात चोरों ने रेकी करने के बाद पार्क के पास खड़ी KTM Duke 390 चोरी कर ली।
चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली और बाइक को टयूलिप हॉस्पिटल तक ट्रैक किया, लेकिन उसके बाद बाइक और चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
हैरानी की बात यह है कि वारदात काकादेव थाने से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जल्द बाइक बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब सवाल ये है कि दिनदहाड़े चोरी करने वाले इन बेखौफ चोरों तक पुलिस आखिर कब पहुंचेगी?
.
#Kanpur #KanpurNews #Kakadeo #KTM #KTMDuke390 BikeTheft CCTV