कानपुर देहात में बाइक चोर गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
अकबरपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी आजम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक बाइक का चेसिस, 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथी इस्लाम के साथ अनंतराज अस्पताल और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करता था। कार्रवाई के दौरान इस्लाम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी आजम के खिलाफ कानपुर देहात और जालौन के अलग-अलग थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 7 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।
📍 कानपुर देहात | अकबरपुर
.
#KanpurDehat #Akbarpur #KanpurNews #UPNews #CrimeNews BikeTheft