कृषि विस्तार अधिकारियों (AEO) का eHRMS के विरोध में कलम बंद कार्य बहिष्कार 17 से 20 अगस्त तक
प्रमुख मांग “eHRMS हटाओ – Field बचाओ”
मुरैना। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर eHRMS एवं अन्य लंबित मांगों के निराकरण को लेकर जिला इकाई मुरैना द्वारा 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक जिला स्तरीय कलम बंद कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष डॉ. जयदीप सिंह ने बताया कि संघ की प्रमुख मांग “eHRMS हटाओ – Field बचाओ” है। कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि किसान हमें सुबह और शाम में मिलते हैं दोपहर में कोई नहीं मिलता अगर हम किसी पंचायत में रहते हैं तो कहां बैठे हैं किसके यहां जाएं हमारे लिए कोई बैठने की व्यवस्था नहीं है सबसे बड़ी परेशानी तो हम महिलाओं को आती है जिनके के पास छोटे-छोटे बच्चे हैं अगर हम बच्चों को साथ में लेकर जाते हैं तो उसको कहां बैठा है बच्चों को बार-बार भूख प्यास लगती है कहां बैठे हैं कहां जाएं और हमारे कार्य क्षेत्र में कई पंचायतें आती है एक से दूसरे गांव में जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है अगर सरकार द्वारा हमारे लिए कोई स्थान निर्धारित कर दिया जाए तो कम से कम हमें किसानों को बताने के लिए एक निश्चित स्थान तो है सबसे बड़ी परेशानी तो हमें तब आती है खासकर महिलाओं को जब eHRMS पोर्टल पर हाजिरी लगाने के लिए समय का इंतजार करना पड़ता है और आने वाले सर्दियों के समय में शाम को 4:00 बजे के बाद से अंधेरा सा होने लगता है अंधेरा होते ही हमें अनसेफ महसूस महसूस होता है डर सा लगने लगता है कहीं हमारे साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए ऐसा महिला AEO का कहना है हमें eHRMS से प्रॉब्लम नहीं है प्रॉब्लम है तो सिर्फ इसकी टाइमिंग से eHRMS प्रणाली के कारण मैदानी कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के अनुसार आंदोलन के दौरान जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कलम बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संघ ने शासन से मांग की है कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा eHRMS व्यवस्था को समाप्त कर कृषि विस्तार अधिकारियों के फील्ड कार्य को सुचारू बनाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
संघ का कहना है कि मैदानी स्तर पर कृषि सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित होने से किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।