कांग्रेस विधायक के लिए सांसद बोले- उंगली कटाकर शहीद मत होइए, शक्कर कारखाना तो भाजपा चालू कर ही देगी👇
बता दें कि जौरा से कांग्रेस के विधायक इन दिनों कैलारस के शक्कर कारखाने को चालू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं। इसी संबंध में एक सवाल के जवाब में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि कारखाना चालू करने की बात तय हो चुकी है, मैं इसके दस्तावेज भी दे सकता हूं।