मुरैना में फायरिंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में लिया
मुरैना। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तीन कट्टे, तीन जिंदा राउंड, तीन मोटरसाइकिल और बेसबॉल का डंडा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को सौरभ पुत्र छोटे सिंह यादव ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक वह अपने भाई राहुल के साथ दुकान पर था, तभी मन्नु उर्फ अनुराग गुर्जर और शैलू उर्फ शैलेन्द्र गुर्जर मोटरसाइकिल से पहुंचे और दुकान चलाने के लिए हफ्ता देने की मांग की। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए बेसबॉल के डंडे से मारपीट की। कुछ देर बाद कीरत राम उर्फ विक्रम गुर्जर अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और दुकान पर हवाई फायरिंग �
Morena Nagar, Morena | Aug 18, 2026