आंवला: आंवला में खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत, नलकूप भी हो रहा खराब
आंवला तहसील के गांव रम्पुरा भोपत नगर के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।आंवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गौटिया मजरा रम्पुरा भोपतनगर के ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव में खलिहान की जमीन है।