बरकट्ठा: रात के अंधेरे में 5 गांवों में पहुंची पुलिस, जुआरियों और शराबियों में मचा हड़कंप
विशेष छापामारी अभियान में शामिल थाना प्रभारी रवि रंजन व अन्य
गोरहर पुलिस ने बरकट्ठा क्षेत्र में जुआरियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
बरकट्ठा: गोरहर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, जुआरियों और अवैध शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी रवि रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार की रात सूर्यकुंड, नावाडीह, बंडासिंघा, जलहिया और लेवड़ा-जमुआ गांव में अभियान चलाया गया. इन इलाकों में अक्सर जुआ खेलने और अड्डेबाजी की शिकायतें मिल रही थीं।
अभियान के दौरान पुलिस ने अड्डेबाजी करते पाये गये लोगों को कड़ी चेतावनी दी और पहली बार होने के कारण चेतावनी देकर छोड़ दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों में दोबारा पकड़े जाने पर सं�