हजारीबाग के केरेडारी में उबाल: चट्टी बारियातु कोल ब्लॉक विस्तार के खिलाफ 11 गांवों के रैयतों का जोरदार प्रदर्शन, कहा- ‘जान दे देंगे, पर जमीन नहीं’
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने दर्ज कराई आपत्ति, मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के केरेडारी अंचल में चट्टी बारियातु कोल ब्लॉक के दक्षिणी क्षेत्र के विस्तार को लेकर ग्रामीणों और रैयतों में भारी आक्रोश है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से 24 जुलाई 2026 को जारी नए नोटिफिकेशन के बाद प्रभावित 11 गांवों के ग्रामीण, किसान और भूमिस्वामी विरोध में एकजुट हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कोल ब्लॉक के विस्तार के लिए करीब 1839.14 एकड़ रैयती जमीन अधिग्रहण किए जाने की योजना है। इसके विरोध में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
तीन फसली जमीन और घनी आबादी के बीच खनन विस्तार पर सवाल