ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत,अब 45 नहीं 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर
नई दिल्ली:-घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में LPG रिफिल बुकिंग के लिए लागू 45 दिनों के अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। अब ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
🔴 क्या बदला?
ग्रामीण क्षेत्रों में पहले 45 दिन बाद रिफिल बुकिंग की अनुमति थी।अब यह अंतराल घटकर 25 दिन हो गया है।
शहरी क्षेत्रों में पहले से लागू 25 दिन का अंतराल जारी रहेगा।
यानी अब देशभर के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग का अंतराल समान होगा।
📌 सरकार ने क्यों लिया फैसला?
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक LPG की आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है और रिफिल का लंबित बैकलॉग भी काफी कम हुआ है।इसी को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की
Barkatha, Hazaribagh | Sep 8, 2026