उचकागांव: उचकागांव के भुवला गांव में गंदगी फैलाने का विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई
उचकागांव थाना क्षेत्र के भुवला गांव में घर के पास गोबर रखकर गंदगी फैलाने का विरोध करने पर पट्टीदारों ने गांव की महिला शीला देवी और उनके बेटे को लाठी-डंडे से पीट कर बूरी तरीके से घायल कर दिया। वहीं महिला के गले में पहने लगभग 25 हजार रुपये मूल्य के सोने की तिकड़ी छीन ली। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।