उचकागांव: उचकागाँव के उजरा नारायणपुरगाँव में फायरिंग मामले में दूसरे पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई
उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव में बीते 25 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग मामले में दूसरे पक्ष के विक्रम ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध फायरिंग और चाकू बाजी की प्राथमिकी थाने में कराई गई है। अपने आवेदन में विक्रम ने आरोप लगाया है कि 30 अक्टूबर की संध्या गांव के कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आए और अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे।