उचकागांव: मीरगंज के जिगना राजघाट में घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना राजघाट में एक महिला ने अपने ही गाँव के 6 लोगो पर घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें शंभू यादव, राजन यादव, सत्यनारायण यादव, प्रिंस यादव, दुर्गेश यादव और पवन यादव को आरोपित बनाया गया है। महिला का आरोप है कि मुझे केवल लड़कियां है और मेरे पति सीधे साधे है।