सोरांव: मऊ आइमा थाना क्षेत्र के जाम्हा गांव में घर के सामने निर्माण का विरोध करने पर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के जाम्हा खास में रविवार की सुबह घर के सामने निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जिसमें शुद्ध नारायण और उनके बच्चों को चोटें आईं। शुद्ध नारायण ने इस संबंध में मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शुद्ध नारायण का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों उनके बच्चों को मारे पीटे ।