मेजा: मांडा के बकुलिया में मामूली बात पर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Meja, Allahabad | Apr 26, 2026 मांडा थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।घटना का वीडियो आज रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।