Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

बालाघाट: मगदर्रा में शादी के 6 साल बाद फंदे पर मिली नवविवाहिता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Balaghat, Balaghat | Aug 4, 2026
जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के मगदर्रा गांव में एक 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मायके और ससुराल पक्ष में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार, 4 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवा

MORE NEWS

#बालाघाट 
कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं को लक्ष्य, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण का संदेश
शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार छवि पंत एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिरदोश शाह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि फिरदोश शाह ने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। तहसीलदार छवि पंत ने छात्राओं में युवा शक्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करने पर जोर दिया। महाविद्यालय की सह प्राध्यापक डॉ. दीपरत्ना मासुलकर ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं रचनात्मकता के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को नैतिक मूल्यों, मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक संवेदनशीलता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सीख दी। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं की वर्तमान भूमिका एवं भविष्य की संभावनाओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी एवं सकारात्मक रहा। कार्यक्रम में छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की सहभागिता रही तथा सभी को “सशक्त युवा, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

#CMMadhyaPradesh #jansamparakmp #highereducation

#बालाघाट कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं को लक्ष्य, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण का संदेश शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार छवि पंत एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिरदोश शाह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि फिरदोश शाह ने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। तहसीलदार छवि पंत ने छात्राओं में युवा शक्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करने पर जोर दिया। महाविद्यालय की सह प्राध्यापक डॉ. दीपरत्ना मासुलकर ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं रचनात्मकता के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को नैतिक मूल्यों, मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक संवेदनशीलता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सीख दी। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं की वर्तमान भूमिका एवं भविष्य की संभावनाओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी एवं सकारात्मक रहा। कार्यक्रम में छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की सहभागिता रही तथा सभी को “सशक्त युवा, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। #CMMadhyaPradesh #jansamparakmp #highereducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

#बालाघाट 
संभागीय कमिश्नर ने कलेक्टर्स के साथ की योजनाओं की समीक्षा

जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने 12 अगस्त को संभाग के सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बालाघाट से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्‍टर श्री जीएस धुर्वे व अन्‍य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही अन्‍य विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रथम शिविर की जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, 108 एम्बुलेंस सेवा, गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच पंजीयन, आयुष्मान वय वंदना योजना तथा 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई।
कमिश्‍नर श्री सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में वीबी-ग्रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहन वर्ष 2026-27 की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कमिश्नर श्री सिंह ने श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की और सभी कलेक्टर्स को श्रम विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिलेवार प्रगति की निरंतर समीक्षा कर लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

#cmmadhypradesh  #JansamparkMP  #gaddeptmp  #minprdd

#बालाघाट संभागीय कमिश्नर ने कलेक्टर्स के साथ की योजनाओं की समीक्षा जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने 12 अगस्त को संभाग के सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बालाघाट से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्‍टर श्री जीएस धुर्वे व अन्‍य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही अन्‍य विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रथम शिविर की जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, 108 एम्बुलेंस सेवा, गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच पंजीयन, आयुष्मान वय वंदना योजना तथा 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। कमिश्‍नर श्री सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में वीबी-ग्रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहन वर्ष 2026-27 की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कमिश्नर श्री सिंह ने श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की और सभी कलेक्टर्स को श्रम विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिलेवार प्रगति की निरंतर समीक्षा कर लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। #cmmadhypradesh #JansamparkMP #gaddeptmp #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

Madhya Pradesh में ABVP और NSUI के बाद अब जयस लडेगा छात्र संघ चुनाव, मुकाबला होगा त्रिकोणीय!

Madhya Pradesh में ABVP और NSUI के बाद अब जयस लडेगा छात्र संघ चुनाव, मुकाबला होगा त्रिकोणीय!

Balaghat, Balaghat | Aug 12, 2026