Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का प्रातःकालीन श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Aug 5, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
कटंगी क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3,700 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर अवैध शराब जब्त

जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने कटंगी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की।

आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने ग्राम बोथवा एवं रामजीटोला में छापामार कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक की पन्नियों, ड्रमों एवं मटकों में रखा लगभग 3,700 किलोग्राम महुआ लाहन तथा रबर ट्यूब में भरी 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध मदिरा बरामद की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क)/34(1)(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 3 लाख 74 हजार 500 रुपये बताया गया है।

कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी एवं उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, टीकाराम शरणागत, अतरलाल उइके तथा आरक्षक आरती धुर्वे की सक्रिय भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #अवैध_शराब #MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government #minprdd

#बालाघाट कटंगी क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3,700 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर अवैध शराब जब्त जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने कटंगी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की। आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने ग्राम बोथवा एवं रामजीटोला में छापामार कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक की पन्नियों, ड्रमों एवं मटकों में रखा लगभग 3,700 किलोग्राम महुआ लाहन तथा रबर ट्यूब में भरी 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध मदिरा बरामद की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क)/34(1)(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 3 लाख 74 हजार 500 रुपये बताया गया है। कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी एवं उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, टीकाराम शरणागत, अतरलाल उइके तथा आरक्षक आरती धुर्वे की सक्रिय भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #अवैध_शराब #MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

#बालाघाट 
#एक_पेड़_माँ_के_नाम  अभियान के तहत केवलारी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, बालाघाट के तत्वावधान में विकासखंड बैहर के प्रस्फुटन ग्राम केवलारी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर बैहर-बिरसा मुख्य मार्ग के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से नीम, गुलमोहर, जामुन एवं करंज के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री महेश पटले, ग्राम पटेल श्री सोनसिंह धुर्वे, नवांकुर प्रमुख श्री कुन्दन मेरावी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राजीव परते, श्री गरीब सिंह धुर्वे, श्रीमती गंगा पन्द्रे, प्रस्फुटन समिति के श्री राजेन्द्र वाल्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। ग्रामीणों के उत्साहपूर्ण सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया गया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP #environment_mp #minprdd

#बालाघाट #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत केवलारी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, बालाघाट के तत्वावधान में विकासखंड बैहर के प्रस्फुटन ग्राम केवलारी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर बैहर-बिरसा मुख्य मार्ग के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से नीम, गुलमोहर, जामुन एवं करंज के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री महेश पटले, ग्राम पटेल श्री सोनसिंह धुर्वे, नवांकुर प्रमुख श्री कुन्दन मेरावी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राजीव परते, श्री गरीब सिंह धुर्वे, श्रीमती गंगा पन्द्रे, प्रस्फुटन समिति के श्री राजेन्द्र वाल्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। ग्रामीणों के उत्साहपूर्ण सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #environment_mp #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

#बालाघाट
वारासिवनी में संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ, जबलपुर संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय, वारासिवनी में गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य हुमराज पटले, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी, जिला योग प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, अशोक शिवने, संभागीय पर्यवेक्षक हरीश धुवारे, प्राचार्य अरविंद पारधी सहित विभिन्न जिलों से आए कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य हुमराज पटले ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता बनने वाले खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में अनुशासन एवं खेल भावना का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है और प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विभिन्न योगासन एवं आर्टिस्टिक तथा रिदमिक योग की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन कमल टेम्भरे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र सहारे, लखन रिनायत, राजेश सोनेकर, दुर्गाप्रसाद राहंगडाले, श्रीमती आशा सुलाखे, श्रीमती कंचनबाला फुलबाधे, चंद्रशेखर पटले, थानसिंह राणा, जय ठाकरे, नवजीत दुबे, प्रेमेंद्र पारधी तथा खेल एवं मीडिया प्रभारी हेमवंत माहुले सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट वारासिवनी में संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ, जबलपुर संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय, वारासिवनी में गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य हुमराज पटले, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी, जिला योग प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, अशोक शिवने, संभागीय पर्यवेक्षक हरीश धुवारे, प्राचार्य अरविंद पारधी सहित विभिन्न जिलों से आए कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य हुमराज पटले ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता बनने वाले खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में अनुशासन एवं खेल भावना का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है और प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विभिन्न योगासन एवं आर्टिस्टिक तथा रिदमिक योग की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कमल टेम्भरे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र सहारे, लखन रिनायत, राजेश सोनेकर, दुर्गाप्रसाद राहंगडाले, श्रीमती आशा सुलाखे, श्रीमती कंचनबाला फुलबाधे, चंद्रशेखर पटले, थानसिंह राणा, जय ठाकरे, नवजीत दुबे, प्रेमेंद्र पारधी तथा खेल एवं मीडिया प्रभारी हेमवंत माहुले सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026