#बालाघाट
#एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत केवलारी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, बालाघाट के तत्वावधान में विकासखंड बैहर के प्रस्फुटन ग्राम केवलारी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर बैहर-बिरसा मुख्य मार्ग के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से नीम, गुलमोहर, जामुन एवं करंज के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री महेश पटले, ग्राम पटेल श्री सोनसिंह धुर्वे, नवांकुर प्रमुख श्री कुन्दन मेरावी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राजीव परते, श्री गरीब सिंह धुर्वे, श्रीमती गंगा पन्द्रे, प्रस्फुटन समिति के श्री राजेन्द्र वाल्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। ग्रामीणों के उत्साहपूर्ण सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया गया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #environment_mp #minprdd
59 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026