#बालाघाट
वारासिवनी में संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ, जबलपुर संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय, वारासिवनी में गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य हुमराज पटले, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी, जिला योग प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, अशोक शिवने, संभागीय पर्यवेक्षक हरीश धुवारे, प्राचार्य अरविंद पारधी सहित विभिन्न जिलों से आए कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य हुमराज पटले ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता बनने वाले खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में अनुशासन एवं खेल भावना का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है और प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विभिन्न योगासन एवं आर्टिस्टिक तथा रिदमिक योग की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन कमल टेम्भरे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र सहारे, लखन रिनायत, राजेश सोनेकर, दुर्गाप्रसाद राहंगडाले, श्रीमती आशा सुलाखे, श्रीमती कंचनबाला फुलबाधे, चंद्रशेखर पटले, थानसिंह राणा, जय ठाकरे, नवजीत दुबे, प्रेमेंद्र पारधी तथा खेल एवं मीडिया प्रभारी हेमवंत माहुले सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump
37 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026