आबू रोड: आबूरोड के चांदमारी मस्जिद के पास बड़ा हादसा, रबड़ी के केबिन में घुसा अचानक डंपर, सड़क हादसे में एक युवक घायल
आबूरोड़ के चांदमारी मस्जिद के पास हाईवे से सर्विस रोड की ओर मुड़ते समय एक डंपर का टायर सड़क किनारे टूटे पड़े सीमेंट के पोल पर चढ़ गया। इसके बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रबड़ी के केबिन की ओर जा घुसा। हादसे के दौरान तेज धमाके की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। डंपर की चपेट में आने से रबड़ी की दुकान पर बैठे जुम्मा भाई घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर