जनविश्वास शिविर जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है - श्री गेहलोत
गुराडि़या बड़ौद में जनविश्वास शिविर सम्पन्न, 112 आवेदन प्राप्त
जनविश्वास अभियान एवं जनविश्वास शिविर जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त मंच है, इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित ग्रामीणों के आवेदनों, समस्याओं का समाधान कर रहे है। अब तक इन शिविरों का अनेकों ग्रामीणों ने लाभ उठाया है। यह बात विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत ने शुक्रवार को बड़ौद जनपद क्षेत्र के ग्राम गुराडि़या बड़ौद में आयोजित जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एसपी श्री दिलीप सोनी, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री राधे ठाकूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 112 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनका निराकरण कर संबंधित अधिकारियों ने शिविर में मंच से ही अवगत कराया। इस मौके पर अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए। कलेक्टर एवं एसपी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थी श्री भारत सिंह को भू-अधिकार अभिलेख की रजिस्ट्री निष्पादन उपरांत रजिस्ट्री की कॉपी भी प्रदान की।
कलेक्टर डॉ. मीना ने कहा कि इस शिविर में उपस्थित सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित आवेदनों का यथासंभव शिविर में ही निराकरण करेंगे और यदि किसी कारणवश किसी आवेदन का तत्काल निराकरण संभव नहीं है, तो उसकों सात दिवस की समय-सीमा में निराकृत करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने क्षैत्र के ग्रामीणों द्वारा स्प्रीड ब्रेकर निर्माण की मांग पर कहा कि वाहनों की स्पीड नियंत्रण के लिये तत्कालीन रूप से स्टापर की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने दुर्घटना से सुरक्षा एवं बचाव के लिये दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिये प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट को अपनी आदत बनाएं।
कार्यक्रम को श्री ओम मालवीय एवं श्री भेरूसिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, तत्पश्चात सरपंच श्री विक्रम सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत् किया। अंत में जनपद सीईओ श्री अमृत सिसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री कमल मंडलोई, जिलाधिकारी एवं श्री बाबूलाल यादव, श्री सुरेन्द्र सिंह परिहार, श्री प्रेम यादव, श्री चन्द्रेश शर्मा, श्री पारस जैन, श्री विपिन चौहान व अन्य जनप्रतिनिधि सहित क्षैत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Ujjain Commissioner
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा