दुलदुला: दुलदुला ढोढीआरा में हाथी की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 शिकारी गिरफ्तार
दुलदुला वन परिक्षेत्र के ढोढीआरा गांव के पास हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकार के लिए खेत और जंगल के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर तक अवैध करंट के तार बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हुई। घटना के बाद तारों को हटाकर जंगल में छिपाने की बात भी जांच में सामने आई है। वन विभाग ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब