जतारा: जरूवा के ग्रामीणों में नाराजगी, पीएचसी में डॉक्टर की जगह जतारा में ड्यूटी
जतारा तहसील के ग्राम जरूवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियमित ड्यूटी नहीं लगने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी में पदस्थ डॉ. डांली नगरिया की ड्यूटी जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जा रही है।