Bihar news : इंडो-नेपाल बॉर्डर के हनुमान गली से 1000 टैबलेट एलडीजेसीक पी बरामद, 75 वर्षीय नेपाली नागरिक गिरफ्तार। इंडो-नेपाल बॉर्डर के हनुमान गली के पास गश्त के दौरान 47वीं बटालियन के इनरवा एसएसबी के जवानों ने 1000 एलडीजेसीक पी टैबलेट के साथ एक 75 वर्षीय नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के पर्सा जिले के बहुवरी गांव निवासी कलाम मियां के रूप में हुई है। इनरवा एसएसबी कैंप में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार यादव ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान हनुमान गली के पास एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद जवानों ने उसे रोककर तलाशी की।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले से एलडीजेसीक पी टैबलेट के 100 पीस कुल 1000 टैबलेट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति बरामद टैबलेट से जुड़े कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसएसबी के जवानों ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आवश्यक पूछताछ करते हुए जब्त टैबलेट व आरोपी को कस्टम विभाग बेतिया को सुपुर्द कर दिया गया है।#Inarwa #IndoNepalBorder #SSB #WestChamparan #BiharNews #DrugSeizure #BorderSecurity #NepalCitizen #CustomsDepartment #BreakingNews #Narkatiaganj #IndiaNepalBorder