सिंघेश्वर: सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकला नशामुक्ति जागरूकता अभियान
सिंहेश्वर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। बाबा सिंहेश्वर मानव कल्याण फाउंडेशन के बैनर तले कमरगामा पंचायत से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जागरूकता यात्रा निकली। श्यामनगर, जालूवार, दुलार, पिपराही और काली चौक में माइकिंग के जरिए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए।