लखीसराय: मंडल कारा परिसर में मुलाकाती हेल्प डेस्क का उद्घाटन, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
लखीसराय मंडल कारा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुलाकाती लीगल हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन बुधवार की पूर्वाहन 10 ,20 पर किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विद्यानंद सागर सहित अन्य अधिकारियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।