कोल: दिल्ली-कानपुर NH हाईवे जाम मामले में 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, गोकशी को लेकर 2 घंटे किया था हाईवे जाम
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 दिल्ली-कानपुर NH को जाम करने के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR एसएसपी के आदेश पर थाना गभाना में दर्ज की गई है। बीते दिनों क्षेत्र में 3 दिन के अंदर गोकशी की 2 घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपा था। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली कानपुर NH पर जाम लगाया था। उक्त मामले में FIR दर्ज की गई है।