कोल: कमला नगर में अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर की चोरी, नकदी व सामान चुराकर हुए फरार
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके के कमला नगर में अज्ञात चोरों के द्वारा घर में पड़े ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। मकान स्वामी के द्वारा बताया गया की 5000 की नकदी,सिलेंडर व अन्य सामान चुराकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को जानकारी देते हुए घटना से अवगत कराया है।