जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला एवं चार्ज स्तरीय फील्ड फंक्शनरीज को दिया जा रहा प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के उद्देश्य से सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में 08 से 13 जुलाई तक जिला एवं चार्ज स्तरीय फील्ड फंक्शनरीज को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिले के प्रत्येक राजस्व ग्राम एवं नगरीय निकाय से नागरिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक-आर्थिक जानकारी का डिजिटल माध्यम से सटीक एवं समयबद्ध संकलन, सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा। इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ताकि, आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके तथा योजना निर्माण एवं नीति-निर्धारण के लिए प्रामाणिक आधारभूत आंकड़े उपलब्ध हो सकें।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
26 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026