बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत सीहोर संभाग के ग्राम सुलखेड़ी, रासलाखेड़ी, हिन्नौती, बिछिया, पड़ीयाला, एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम बलाखेड़ा में शिविर लगाए गये और नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।
11 जुलाई को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई को आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम कुण्डियानाथु, भीलखेड़ी, कल्यानपुरा, धनाना, गुराड़ियारूपचंद, पउखेड़ी, आष्टा शहर वार्ड नं. 12. छापर में शिविर लगाए जाएंगे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore