घाघरा: तेंदार ग्राम में पत्नी की हत्या के आरोपी पारा शिक्षक रामविलास उरांव को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Ghaghra, Gumla | Mar 17, 2025 घागरा प्रखंड के तेंदार ग्राम में अपनी पत्नी की लाठी डंडे से मारकर हत्या करने के आरोपी पति पारा शिक्षक रामविलास उरांव को घाघरा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि विगत 14 मार्च दिन के डेढ़ बजे पति द्वारा मामूली विवाद में पत्नी को डंडे से मार कर घायल किया था।परिजन द्वारा हॉस्पिटल लाने के क्रम में पत्नी की मौत हो गई थी।