घाघरा: घाघरा नेतरहाट रोड स्थित झखरा कुंबा में सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर समिति की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Mar 16, 2025 सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर घाघरा नेतरहाट रोड झखरा कुंबा में सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्व समिति से पुराने कमेटी को ही यथावत रखा गया। साथ ही आगामी 22 अप्रैल को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।सरहुल को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर चर्चा की।रवि पहान ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा घाघरा झखरा कुंबा से निकलेगा।