घाघरा: कुगांव पंचायत सचिवालय में पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
Ghaghra, Gumla | Mar 17, 2025 घाघरा प्रखंड के कुगांव पंचायत सचिवालय में पशुपालन विभाग द्वारा पंचायत स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सीमा एक्का,पंचायत समिति सदस्य सरवन उरांव शामिल हुए।वही किसानों द्वारा लाए गए पशु की स्वास्थ्य जांच कर 43 किसानों के बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया।जिसमें कृमि नाशक,गैस,मिनरल मिकचर,लिवर टॉनिक दवा शामिल है।