घाघरा: तेंदार गांव में पारा शिक्षक ने पत्नी की लाठी-डंडे से हत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Mar 15, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार गांव में पारा शिक्षक पति रामविलास उरांव ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सूरजमुनि देवी को लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। मृतक के मामा ने बताया कि कल शुक्रवार को लगभग 1:30 के बीच पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ।पति नशे की हालत में अपनी पत्नी को लाठी से पीट-पिट कर अधमरा किया। इसके बाद घायल अवस्था में मौत हो गई।