परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से बने जारी प्रखण्ड को करीब 15 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन आज भी यहां बुनियादी सुविधाओं का आभाव है साथ ही स्थायी अधिकारियों की कमी बनी हुई है। ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए दूसरे प्रखण्डों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से स्थायी BDO और CO की नियुक्ति की मांग की है।