कर्वी: होली त्यौहार और जुम्मे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने धनुषचौराहा सहित शहर में ड्रोन कैमरे से की निगरानी
होली त्यौहार में जुम्मे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस द्वारा धनुष चौराहा सहित शहर में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई है। जिससे कि होली व रमजान के त्यौहार में कोई अप्रिय घटना न होने पाए। और त्योहारों को शकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।