कर्वी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शुक्रवार की सुबह 11:00 से पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई है। जहां आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित थाना अध्यक्ष व थाना प्रभारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समस्याओं से निजात दिलाया जा सके।