कर्वी: मानिकपुर जीआरपी थाना अंतर्गत शंकरगढ़ के ब्योरा के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
मानिकपुर जीआरपी थाना अंतर्गत शंकरगढ़ के ब्योरा के पास बीते मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे ट्रेन से गिरकर मजदूर मिथिलेश पुत्र रामगनेशी निवासी भदोही की मौत हो गई। मृतक प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता था,जो ट्रेन से ब्योरा जा रहा था, तभी ब्योरा के पास यह हादसा होगया। वहीं पुलिस ने बुधवार की दोपहर 1:00 मृतक के शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।