कर्वी: बहिलपुरवा के ददरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
बहिलपुरवा के ददरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते बीते मंगलवार की शाम 7 बजे दबंग ने संतोष पुत्र रामआसरे के साथ मारपीट की है। संतोष ट्रैक्टर से अपने खेत गया था और ट्रैक्टर खेत के बाहर खड़ा कर दिया ,तभी राम स्वयंबर ने उसके साथ मारपीट किया है।संतोष का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।संतोष ने बुधवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।